डॉ. निशांत खरे बने मध्यप्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष

भोपाल, 24 अक्टूबर:
भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा की सहमति और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में प्रदेश पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा की है।

जारी सूची में डॉ. निशांत खरे को मध्यप्रदेश भाजपा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डॉ. खरे एक अनुभवी नेता हैं, जो इससे पहले मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री तथा मध्यप्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

हाल के वर्षों में उन्होंने संगठन में भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं — वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में वे प्रदेश की आदिवासी सीटों के प्रभारी रहे, वहीं 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने संगठनात्मक मोर्चे पर अहम भूमिका निभाई।

पार्टी संगठन में आदिवासी बहुल क्षेत्रों में भाजपा की पकड़ मजबूत करने में उनके योगदान को सराहा गया है।
पार्टी नेताओं का मानना है कि डॉ. खरे की यह पदोन्नति उनके लंबे समय से चले आ रहे प्रभावी शासन और संगठनात्मक कौशल की पहचान है।