इंदौर
इंदौर के प्रतिष्ठित उद्योगपति और महिंद्रा शोरूम के संचालक श्री प्रवेश अग्रवाल के घर आज तड़के करीब सुबह 4 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ थी कि पूरा घर धुएं से भर गया, और दम घुटने से श्री अग्रवाल का दुखद निधन हो गया। उनकी पत्नी रेखा की हालत भी गंभीर है। बॉम्बे हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर है।
शहर के व्यापार जगत के लिए यह एक गहरा सदमा है। प्रवेश अग्रवाल न केवल सफल व्यवसायी थे, बल्कि अपने विनम्र स्वभाव और सामाजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते थे।
